बच्चों को ट्यूशन कराने में असमर्थ पेरेंट्स के लिए फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी ने खोला होमवर्क गाइडेन्स सेंटर

बच्चों को ट्यूशन कराने में असमर्थ पेरेंट्स के लिए फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी ने खोला होमवर्क गाइडेन्स सेंटर

रांची : फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी रांची के द्वारा एक होमवर्क गाइडेन्स सेंटर की शुरुआत कांटाटोली रांची के कुरैशी मुहल्ले के स्कूल अल- क़ुरैश अकैडमी में अलकुरैश पंचायत के सहयोग से किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि इस होम वर्क गाइडेन्स सेंटर में क्लास सिक्स (छठा) तक के ज़रूरतमंद बच्चों को मुफ्त में स्कूल में मिलने वाले होम वर्क को एक्सपर्ट टीचर के ज़रिए होम वर्क के लिए गाइडेन्स दी जाएगी। उन्होंने कहा, आज इस गाइडेन्स सेन्टर में विभिन स्कूलों के लग भाग एक सौ से ज़्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। ज़्यादा तर ऐसे बच्चे शमील हुए जिनके पेरेंट्स अपने बच्चों को टीयूसन कराने या खुद गाइडेन्स देने में असमर्थ थे।

सेंटर हर रोज़ शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा

बता दें कि यह गाइडेन्स सेंटर हर रोज़ शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा, जिसमे बच्चों के ज़रूरत के मुताबिक टीचर्स उनके समस्यायों का हल करेंगे साथ साथ पर्सनालिटी डेवलोपमेन्ट का भी क्लास लिया जायगा।

सोसाइटी बच्चों को हर तरह की तालीमी मदद करेगी

कार्यक्रम का उद्धघाटन सोसाइटी के स्टीयरिंग कमिटी के सदस्य श्री इरशाद अहमद ने किया। इस मौके पर बच्चों से खिताब करते हुए उन्होंने ने कहा कि आप लोग हर रोज़ यहां आकर अपने सब्जेक्ट से मुताल्लिक किसी भी तरह की समस्याओं को यहाँ मौजूद टीचर्स से उसका हल पूछें और होम वर्क को पूरा करें। सोसाइटी उन बच्चों को हर तरह की तालीमी मदद करेगी जिसको जिस की ज़रूरत होगी। सोसाइटी के सचिव मो. ख़लील ने कहा कि सोसाइटी इस तरह की एक और सेंटेर जल्द ही हिंदपीढ़ी में खोलने जा रही है। आज के कार्यक्रम में अल-क़ुरैश पंचायत के मो. फ़िरोज़ और महासचिव गुलाम गौस, सोसाइटी के सचिव मो. ख़लील, सदस्य सुहैल अख्तर आदि मौजूद थे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں