
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को कुछ दिन पहले उनके एक वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया है।
वीडियो के वायरल होने के बाद उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष भट्ट और उत्तराखंड मामलों के प्रभारी श्याम जाजू ने चैम्पियन के आचरण पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह जिन्हें बॉडी बिल्डिंग में चैंपियनशिप प्राप्त करने के कारण चैंपियन नाम से जाना जाता है एक वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में थे। इस वीडियो में वह चार हथियारों के साथ, शराब पीते हुए गाने की धुन पर थिरकते हुये प्रदेश और देश के लिए अत्यंत आपत्तिजनक व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। अनुशासनहीनता करे, उसे सहन नहीं किया जाएगा।
चैम्पियन का पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक पत्रकार को धमकाते हुए दिखे थे। चैम्पियन उन कांग्रेसी विधायकों में से थे जिन्होंने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी और बीजेपी में चले गए थे।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source