Video: वर्ल्ड कप जीतकर अपने घर पहुँचे आदिल राशिद का इस अंदाज में हुआ स्वागत,देखिए

नई दिल्ली: न्यूज़ीलैंड को फाईनल में हराकर वर्ल्डकप ट्रॉफी अपने नाम करने वाली इंग्लैंड टीम अब विश्व चैंपियन बन चुकी है,इस शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने अपने घरों को लौट रहे हैं जहां उनका हीरो की तरह भव्य स्वागत किया जारहा है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के क्रिकेटर आदिल राशिद वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब अपने घर पहुंचे तो उनका सैकड़ों समर्थकों द्वारा शानादर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट विश्व कप में अपनी शानादर गेंदबाजी करके 11 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद जब अपने घर ब्रैडफोर्ड पहुँचे तो उनके फैन्स आदिल को उनके चाचा की दुकान के बाहर घेर लिया और मुबारकबाद दी।

राशिद ने कहा: “यह बहुत अच्छा लग रहा है, उम्मीद है कि अब हम अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए किया कर सकते हैं, उम्मीद है कि वे खेल देखेंगे और प्रेरित होंगे”।

आदिल राशिद और मोइन अली विश्व कप के जश्न के दौरान शैंपेन के साथ जश्न मना रहे साथियों से अलग दूर होने के बाद चर्चाओं में रहे और मीडिया की सुर्खी बने हैं,ये दोनों इंग्लिश खिलाड़ी हमेशा अपने धर्म के प्रति ईमानदारी से रहते हैं।

मोइन अली ने लिखा है कि एकता देश को एकजुट करने के लिए भी है. आप एक बार वापस से देख सकते हैं कि जब टीम शैंपेन से जश्न मना रही थी, तब मैं और आदिल रशीद हम दोनों पोडियम से नीचे उतर गए थे और हमें अजीब लगा कि लोग अभी तक यही सोच रहे हैं कि यह अजीब है कि हम ऐसा करते हैं. हम हमारी साथियों का सम्मान करते हैं और ऐसा करने की उनकी इच्छा है. वे हमारी मान्यताओं का सम्मान करते हैं. यह काफी आसान है. यही हमारी ताकत है और हमारी टीम है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading