फैसले के बाद कांग्रेस ने कहा- ‘हम राम मंदिर के पक्ष में हैं’

फैसले के बाद कांग्रेस ने कहा- ‘हम राम मंदिर के पक्ष में हैं’

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति ने शनिवार को कहा कि वह अयोध्या मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करती है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पार्टी ने साथ ही कहा कि अब सभी को शांति एवं सौहार्द सुनिश्चित करना चाहिए। CWC की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करती है।’

कोर्ट के फैसले पर बात करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है।

पार्टी ने कहा, ‘’हम सभी संबंधित पक्षों और सभी समुदायों से निवेदन करते हैं कि वे भारत के संविधान में स्थापित सर्वधर्म समभाव तथा भाईचारे के उच्च मूल्यों को निभाते हुए अमन-चैन का वातावरण बनाए रखें।’

पार्टी ने आह्वान किया, ‘हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि हम सब देश की सदियों पुरानी परस्पर सम्मान और एकता की संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत रखें।’

पार्टी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला किसी एक व्यक्ति, समूह, समुदायों या राजनीतिक दलों की जीत या हार का मामला नहीं हो सकता।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں