फरीदाबाद: डीसीपी विक्रम कपूर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हुई मौत

फरीदाबाद: डीसीपी विक्रम कपूर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हुई मौत

आईपीएस अधिकारी व फरीदाबाद में एनआईटी के डीसीपी विक्रम कपूर ने आत्महत्या कर ली है. मंगलवार देर रात विक्रम कपूर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि विक्रम कपूर पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे, जिसके कारण उन्होंने इस तरह का कदम उठाया. हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिरकार वह किस बात से और क्यों परेशान थे.

डीपीसी के आत्महत्या करने के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली सी मची हुई है. देर रात डीसीपी की मौत के खबर के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि कोई भी अधिकारी इस मामले पर बोलना नहीं चाह रहा है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading