प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास का ‘कॉन्सर्ट किस’ हो रहा है वायरल, यूज़र्स हुए पागल

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास का ‘कॉन्सर्ट किस’ हो रहा है वायरल, यूज़र्स हुए पागल

लॉस एंजिलस: जोनास ब्रदर्स कॉन्सर्ट के हाल ही के शो में पॉप स्टार निक जोनास ने अपनी पत्नी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रति प्यार दिखाते हुए उन्हें किस किया। उनका यह रोमांटिक पल वर्चुअल वल्र्ड (सोशल मीडिया) में वायरल हो गया है।

अक्सर खुशी के दौरान पत्नी के लिए अपना प्यार व्यक्त करने वाले निक ने कार्यक्रम के बीच में प्रियंका को चूम लिया।

अमेरिका में हुए इस कॉन्सर्ट के दौरान निक और प्रियंका ने किस किया जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में प्रियंका और उनके देवर की पत्नी डेनिएल को ऑडिटोरियम के वीआईपी एरिया में खड़ी देखा जा सकता है, जहां से होकर जोनास ब्रदर्स गुजरे।

केविन जोनास अपनी पत्नी डेनिएल को चूमते हैं और उसके बाद, निक और प्रियंका ने भी एक साझा किस किया।

‘आई बिलीव’ गाने से पहले निक ने प्रियंका का नाम लिया। जिसके बाद डेनियल के बगल में खड़ी प्रियंका को शरमाते हुए देखा जा सकता है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں