पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है- आज़म खान की पत्नी

पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है- आज़म खान की पत्नी

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की पत्‍नी तजीन फातिमा ने रामपुर उपचुनाव के दौरान जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा प्रत्‍याशी एवं राज्‍यसभा सांसद तजीन फातिमा ने कहा कि पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है।

रामपुर सदर सीट पर सोमवार सुबह से मतदान हो रहा है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी भारत भूषण गुप्‍ता, सपा उम्‍मीदवार डॉ. तजीन फातिमा, बसपा के जुबेर मसूद और कांग्रेस के अरशद अली खां गुड्डू मैदान में हैं।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, इसके अलावा चार और उम्‍मीदवार चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। डॉ. तजीन फातिमा इस राज्‍यसभा सांसद भी हैं।

साेमवार को उन्‍होंने कहा कि पुलिस लोगों को परेशान कर रही है। यहां पर संविधान और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पांच माह से रामपुर में यह चला आ रही है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں