पुलवामा आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, Amazon से खरीदा गया था IED बम बनाने का सामान

14 फरवरी 2017 को हुए पुलवामा अटैक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है है कि पुलवामा हमले में इस्तेमाल किए केमिकल ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदे गए थे। दरअसल जांच एजेंसी ने शुक्रवार को पुलवामा हमला मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक ने आईईडी बनाने के लिए रसायनों की ऑनलाइन खरीद की थी। बता दें कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पिछले साल आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोटकों से भरी एक कार सीआरपीएफ के काफिले में घुसाकर विस्फोट करा दिया था।

एनआईए ने शुक्रवार को वजीर-उल-इस्लाम (19) और मोहम्मद अब्बास राठेर (32) नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। वजीर को श्रीनगर के बाग-ए-मेहताब इलाके से और अब्बास को पुलवामा के हकरीपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

गिरफ्तार किए गए इस्लाम ने ही पुलिस को बताया है कि हमले में इस्तेमाल किए गए आईईडी बनाने केल लिए केमिकल, बैटरी और अन्य जरूरी सामान अमेजन से खरीदे गए थे। इस्लाम ने यह भी बताया कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग जैश ए मोहम्मद के निर्देशों पर की थी। उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले की साजिश के तहत इस्लाम ने ये चीजें ऑनलाइन मंगाकर उन्हें स्वयं जैश आतंकवादियों तक पहुंचाया। अधिकारी ने कहा, ‘राठेर भी जैश के लिए काम करता है।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि इस्लाम ने अमेजन से डिलीवरी लेने के बाद सामान को खुद जैश के आतंकियों को सौंपा था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। उन्होंने बताया कि राठेर ने पुलवामा हमले से पहले कई बार जैश के आतंकवादियों, आत्मघाती बम हमलावर आदिल अहमद डार, समीर अहमद डार और पाकिस्तानी कामरान को भी अपने घर में ठहराया था। अधिकारी ने कहा, उसने आदिल समेत जैश आतंकवादियों को हकरीपुरा में आरोपी तारिक अहमद शाह और उसकी बेटी इंशा जान के घर में ठहराने में भी सहयोग किया।

अधिकारी ने कहा, ‘राठेर भी जैश के लिए काम करता है। उसने खुलासा किया है कि जब जैश आतंकवादी एवं आईईडी विशेषज्ञ मोहम्मद उमर अप्रैल-मई, 2018 में कश्मीर पहुंचा तब उसने ही उसे अपने घर में ठहराया था।’ उन्होंने बताया कि राठेर ने पुलवामा हमले से पहले कई बार जैश के आतंकवादियों- आत्मघाती बम हमलावर आदिल अहमद डार, समीर अहमद डार और पाकिस्तानी कामरान को भी अपने घर में ठहराया था।

अधिकारी ने कहा, ‘उसने आदिल समेत जैश आतंकवादियों को हकरीपुरा में आरोपी तारिक अहमद शाह और उसकी बेटी इंशा जान के घर में ठहराने में भी सहयोग किया।’ उन्होंने बताया कि इस्लाम और राठेर को शनिवार को जम्मू में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी रहेगी। एनआईए ने पुलवामा हमला मामले की जांच अपने हाथों में ली।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading