पीएम मोदी और अमित शाह देश के लोगों को बांट रहे हैं- राहुल गांधी

पीएम मोदी और अमित शाह देश के लोगों को बांट रहे हैं- राहुल गांधी

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पीएम मोदी और अमित शाह पर देश के लोगों को बांटने का आरोप लगाया है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, राहुल गांधी का कहना है कि पीएम मोदी और अमित शाह देश के लोगों को बांट रहे हैं और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नफरत के पीछे छिप रहे हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रिय छात्रों, कोई भी भारतीय छात्र मोदी-शाह को इस तरह से देश को बांटने नहीं दें जैसे वह बांट रहे हैं। भारत के छात्रों, आप भारत के भविष्य हो और भारत आपका भविष्य है। आइए साथ खड़े हों और उनकी नफरत के खिलाफ लड़ें।

https://platform.twitter.com/widgets.js

बता दें कि कांग्रेस सीएए को असंवैधानिक करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है। कांग्रेस ने इस कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है। इस सत्यग्रह आंदोलन में राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں