पात्रा ने गोबर को कोहिनूर बताया था अब BJP MLA बोलीं- गोबर से सही हो सकता है ‘कोरोना वायरस’

कोरोना वायरस की दस्तक भारत में भी हो चुकी है। कल जयपुर और दिल्ली में दो मरीज पकड़े गए। आज नोएडा और आगरा में 8 लोगों को कोराना वायरस ने इंफेक्टेड बताया जा रहा है।

दुनिया में करीब 8 देश कोराना वायरस की चपेट में है। चीन में तो हाहाकार मचा हुआ है। इस वायरस से चीन में तकरीबन 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 80 हजार से ज्यादा मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

इस भयंकर बीमारी का इलाज अभी तक किसी देश के वैज्ञानिक नहीं निकाल पाए हैं लेकिन भारत में इसका इलाज असम की विधानसभा में बता दिया गया है।

दरअसल बीते रोज बजट सत्र में असम की भाजपा विधायक सुमन हरिप्रिया ने गाय के गोबर के फायदे गिनाते हुए बोला कि, गाय के गोबर और गौमूत्र से कोराना वायरस भी ठीक हो सकता है। भाजपा विधायक का ऐसा कहना अचरज नहीं लगता क्योंकि इससे पहले भी भाजपा नेता ऐसे बयान दे चुके हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा तो गाय के गोबर की तुलना कोहिनूर से कर चुके हैं। अब इस विधायक ने इस भय़कर बीमारी का इलाज भी इस कोहिनूर में ढूंढ लिया तो कोई बड़ी बात नहीं है।

आपको बता दें कि, अगर नफरत के वायरस के बाद अगर कोराना वायरस से समय रहते निपटा नहीं गया तो देश एक बड़े संकट में पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर हालात खराब होंगे जिससे काफी नुकसान जनता को उठाना पड़ सकता है।

The post पात्रा ने गोबर को कोहिनूर बताया था अब BJP MLA बोलीं- गोबर से सही हो सकता है ‘कोरोना वायरस’ appeared first on Bolta Hindustan.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading