पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने स्वीकार किया- ‘जम्मू कश्मीर भारत का राज्य है’

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने स्वीकार किया- ‘जम्मू कश्मीर भारत का राज्य है’

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRS ) में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उछाला है। किन्तु इस बार गलती से ही सही पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सच स्वीकार ही दिया कि कश्मीर भारत का हिस्सा है।

जिनेवा में UNHRC के 42वें सत्र के दौरान कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का राज्य है। उनके इस बयान का वीडियो भी ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुरैशी ने कहा कि कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का अतिक्रमण किया जा रहा है, इसलिए UNHRS मानवाधिकार उल्लंघन पर ध्यान दे।उन्होंने इसके लिए संयुक्त जांच समिति का गठन करने की मांग भी की, पाकिस्तान ने UNHRS ने अनुरोध किया है कि कश्मीर के मसले पर परिषद चुप न बैठे। पाकिस्तान ने मंगलवार को हुए बैठक के दौरान कहा है कि भारत ने कश्मीर को दिया गया विशेष राज्य का दर्ज समाप्त कर दिया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, शाह महमूद कुरैशी ने प्रेस वालों से बात करते हुए कहा कि, ‘भारत दुनिया को यह दिखाना चाहता है कि कश्मीर में जीवन फिर से सामान्य हो चुका है।

यदि ऐसा है तो भारत अपने जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय मीडिया, एनजीओ और सिविल सोसाइटीज को जाने क्यों नहीं दे रहा, ताकि वे वहां की स्थिति देख सकें।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں