पाकिस्तानी मंत्री ने बुरहान वानी के जनाज़े का वीडियो कश्मीर में विरोध बताकर साझा किया

पाकिस्तानी समुद्री मामलों के मंत्री अली हैदर ज़ैदी ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें हज़ारों लोगों को इक्क्ठा हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर के बारे में भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसले के खिलाफ हज़ारों कश्मीरी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। ज़ैदी के पोस्ट के मुताबिक,“हज़ारों #Kashmiri IOK में @narendramodi Govt के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं”– अनुवादित। इस लेख को लिखते समय ज़ैदी के ट्वीट को 3,800 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चूका है।

ट्विटर उपयोगकर्ता सिद्धार्थ जैन ने अली हैदर ज़ैदी के ट्वीट के बारे में ऑल्ट न्यूज़ को सचेत किया था। फेसबुक पर भी कई अन्य उपयोगकर्ता ने समान दावे के साथ इस वीडियो को साझा किया है।

बुरहान वानी के जनाज़े का पुराना वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ द्वारा गूगल पर सामान्य सर्च करने से हमें इस समान घटना के यूट्यूब पर अपलोड किये गए कई वीडियो मिले। नीचे दिए किये वीडियो के विवरण में बताया गया है कि,“शहीद बुरहान मुज़फ्फर वानी का 9 जुलाई 2016 का जनाज़ा”-अनुवादित

यूट्यूब पर मौजूद कई वीडियो क्लिप के मुताबिक, वीडियो में दिख रही भीड़ 9 जुलाई, 2016 को हिजबुल मुजाहिदीन के डिवीजन कमांडर बुरहान वानी के जनाज़े में इक्क्ठा हुई थी।

नीचे की गई तुलना में, आप ज़ैदी द्वारा ट्वीट किये गए वीडियो और यूट्यूब पर मौजूद बुरहान वानी के जनाज़े के वीडियो के दृश्यों के बीच की समानताओं को देख सकते हैं। ज़ैद के ट्वीट में वीडियो और यूट्यूब पर मौज़ूद वीडियो में तीन समानताओं को देखा जा सकता है। पीले रंग की छाता, हरा झंडा और लाल रंग की शर्ट और टोपी पहने हुए एक आदमी को दोनों वीडियो में देखा जा सकता है। इस जनाज़े को इंडिया टुडे ने भी रिपोर्ट किया था।

अंत में तीन साल पुराने एक आतंकवादी के जनाज़े के वीडियो को पाकिस्तानी समुद्री मामलों के मंत्री अली हैदर ज़ैदी ने इस दावे से साझा किया कि कश्मीर में हज़ारों लोग भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को लेकर लिए गए हालिया निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि सरकार के अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय करने के फैसले को रद्द किया जा सके। इससे पहले, पाकिस्तानी पत्रकार आमिर अब्बास ने जम्मू-कश्मीर की हालिया स्थिति को दर्शाने के लिए पुरानी और असंबधित तस्वीरें ट्वीट की थीं।

The post पाकिस्तानी मंत्री ने बुरहान वानी के जनाज़े का वीडियो कश्मीर में विरोध बताकर साझा किया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں