जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक!

जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक!

जम्‍मू और कश्‍मीर के हालात को लेकर गृह मंत्रालय में सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में उच्‍चस्‍तरीय मीटिंग हुई। इस बैठक में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और गृह सचिव भी शामिल हुए।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, बैठक में इंटेलीजेंस ब्‍यूरो (आईबी) और रॉ के अधिकारी भी शामिल हुए। माना जा रहा है कि इस बैठक में जम्‍मू कश्‍मीर के हालात को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि राज्‍य से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद एनएसए डोभाल ने कश्‍मीर का दौरा किया था। उन्‍होंने स्‍थानीय लोगों के साथ मुलाकात की थी।

बता दें कि जम्‍मू कश्‍मीर में हालात मौजूदा दौर में सामान्‍य हैं। 15 दिन बाद आज कश्‍मीर में 190 प्राइमरी स्‍कूलों को खोला गया है। साथ घाटी के सभी सरकारी कार्यालयों में भी आज से कामकाज शुरू हुआ है।

हालांकि अभी भी यहां 10वीं के ऊपर के स्‍कूलों को बंद रखा गया है। इसके अलावा जम्‍मू में भी सभी स्‍कूल कॉलेज खुल गए हैं। वहां भी हालात सामान्‍य हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں