पश्चिम बंगाल: बीजेपी मुख्यमंत्री को रोड शो करने की नहीं मिली इजाज़त!

पश्चिम बंगाल: बीजेपी मुख्यमंत्री को रोड शो करने की नहीं मिली इजाज़त!

पश्चिम बंगाल के कालियागंज विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर शनिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के रोड शो को पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण खफा स्थानीय भाजपा नेतृत्व व समर्थकों ने कालियागंज के सुकान्त मोड़ के पास रायगंज बालूरघाट राज्य सड़क को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सीएम को रोकने का फरमान जारी किया गया था।

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा कालियागंज नगर अध्यक्ष राणा प्रताप घोष की अगुआई में नेताओं ने राज्य सरकार के ऊपर तानाशाही और विरोधी दल के गणतात्रिक अधिकार छीनने का आरोप लगाया और सरकार एवं पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

भाजपा उत्तर दिनाजपुर जिला सचिव विश्वजीत लाहिड़ी ने बताया कि विप्लव देव के रोड शो को लेकर प्रशासन के पास आवेदन किया था लेकिन त्रिणमूल नेतृत्व के इशारे पर अद्यतन अनुमति नहीं मिली।

जबकि तृणमूल के देव एवं मिमी के कार्यक्रम के लिए बाद में आवेदन करने पर भी अनुमति दे दिया गया। इसलिए कालियागंज आई सी एवं एस डी ओ को हटाने तक आदोलन जारी रखेंगे।

तृणमूल प्रदेश सचिव असीम घोष ने कहा कि प्रशासनिक पदक्षेप निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार लिया जाता है और निर्वाचन आयोग राज्य सरकार के अधीन नहीं है।

इसलिए भाजपा यदि नियम कानून को मानना नहीं चाहती तो इसका ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ना अनर्गल मात्रा है। ज्ञात हो कि त्रिपुरा मुख्यमंत्री विप्लव देव रायगंज आ चुके हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading