
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति आस मोहम्मद के परिवार के 4 अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
उन पर पीड़िता के साथ मारपीट करने का आरोप है। आपको बता दें कि बीते कुछ ही दिनों में देश के कई इलाकों से तीन तलाक के कई मामले सामने आए हैं।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि महिला के मुताबिक उसका पति, उसके पति का भाई, सास, ससुर और एक अन्य रिश्तेदार उसके घर आए और उन्होंने उसकी पिटाई की।
इसके बाद आस मोहम्मद ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। पुलिस के अनुसार तीन तलाक की घटना 17 अगस्त को नई मंडी इलाके में हुई और आस मोहम्मद को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम-2019 के तहत धाराएं लगाई गई हैं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source