नागरिकता बिल के खिलाफ बोलने पर सुशांत सिंह को ‘सावधान इण्डिया’ से निकाला गया,देखिए

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा राज्यसभा में पास होने के बाद इसको मंजूरी मिल चुकी है,जिसको लेकर देश दुनिया में प्रदर्शन हो रहे हैं और सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं।पिछले सप्ताह नागरिकता संशोधन कानून के बनने के बाद से ही देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी इस कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। देखते ही देखते प्रोटेस्ट हिंसक हो गया जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया। जामिया के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देश के कई विश्वविद्यालयों के छात्र सड़कों पर उतर आए। मुंबई में भी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और आईआईटी के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में तमाम लोगों के साथ ही एक्टर सुशांत सिंह भी पहुंचे। सुशांत सिंह ने इस प्रोटेस्ट में CAA के खिलाफ अपनी राय रखी।

एंटी CAA प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने के बाद सुशांत सिंह को टीवी शो सावधान इंडिया की होस्टिंग से हाथ धोना पड़ा है। बता दें कि सुशांत सिंह लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो सावधान इंडिया को पिछले कई सालों से होस्ट करते आ रहे हैं। सुशांत ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि उन्हें सावधान इंडिया के साथ पारी खत्म करनी पड़ रही है। सुशांत सिंह का कहना है कि उन्हें CAA के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिली है।

सुशांत सिंह को शो से निकाले जाने की खबर सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। ये लोग सुशांत को सांत्वना देते हुए लिख रहे हैं कि इस देश में सच बोलने का यही अंजाम होता है। लोग लिख रहे हैं कि इतिहास गवाह रहेगा जब हर कोई जी हुजूरी में लगा है आपने सच बोलने का साहस दिखाया।

बता दें कि सुशांत सिंह ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘सत्‍या’, ‘दम’, ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’, ‘हेट स्टोरी 2’ और शहर जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। सुशांत सिंह को उनकी एक्टिंग के लिए कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading