नांदेड़: नांदेड़ लोकसभा से कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण को आज अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उनके परिवार के सदस्य ने तुरंत उन्हें आगे के इलाज के लिए नांदेड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टर कृष्णा पाटिल ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया. फिलहाल पता चला है कि उनकी हालत स्थिर है और आगे के इलाज के लिए सांसद चव्हाण को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के KIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा.

नांदेड़ हवाई अड्डे पर एक एयर एम्बुलेंस आ गई है और जल्द ही सांसद को एयर एम्बुलेंस द्वारा हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया जाएगा