नमाज़ को लेकर इस शहर के मुसलमानों ने किया बड़ा फैसला!

नमाज़ को लेकर इस शहर के मुसलमानों ने किया बड़ा फैसला!

झारखंड की राजधानी रांची में एक प्रतिष्ठित मौलवी ने अपने समुदाय को रांची में सडक़ों पर नमाज न अदा करने के लिए कहा है। एकरा मस्जिद के मौलाना उबैदुल्लाह ने पत्रकारों से कहा, ‘हमने लोगों को सडक़ पर नमाज अदा करने से रोका क्योंकि यह इस्लाम के खिलाफ है।

कुछ लोग थे जो नमाज अदा करने के लिए सडक़ पर कतारों में खड़े रहते थे, लेकिन अब से यह मस्जिदों के अंदर किया जाएगा और इसके लिए जगह उपलब्ध होगी।’ अभी तक रांची की कई सडक़ें, जिसमें महात्मा गांधी रोड भी शामिल है, नमाज अदा करने के चलते विशेष तौर पर शुक्रवार को बड़े जामों में फंस जाया करती थीं।

हालांकि, इस शुक्रवार को सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम लोगों ने रतन टॉकीज के पास स्थित एकरा मस्जिद के अंदर नमाज अदा की। मौलाना उबैदुल्लाह ने कहा, ‘मुख्य सडक़ शहर का महत्वपूर्ण रूट है। स्कूल की बसें, एंबुलेंस और महत्वपूर्ण वाहन वहां से गुजरते हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, नमाज के नाम पर दूसरों को परेशान करना इस्लाम के खिलाफ है।’ उन्होंने कहा कि अब इस अभ्यास को रोकने के लिए शहर के सभी मस्जिदों के मौलवियों की बैठक बुलाई जाएगी। रांची के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading