देशभर में इन जगहों पर नागरिकता कानून के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

देशभर में इन जगहों पर नागरिकता कानून के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को लाल किला इलाके में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने सड़कों पर उतरे 1,200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ व संभल जिले में हिंसक प्रदर्शन के चलते कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. देशभर में हुए विरोध-प्रदर्शनों के चलते लोगों को खासी परेशानी हुई.

 

लखनऊ- प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और पुलिस थाने के बाहर खड़े वाहन को फूंका . मदेयगंज इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े . लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया गया .

संभल: एक सरकारी बस आग को आग लगायी गयी, दूसरे को क्षतिग्रस्त किया . कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर पथराव किया . इंटरनेट सेवायें निलंबित .

 

महाराष्ट्र : राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन किया. नागपुर एवं पुणे में भी इसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन किया गया.

 

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading