
चीन के बाहर अब दुनिया में कोरोना (COVID-19) से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. दुनिया भर में करीब एक लाख लोग कोरोना की चपेट में हैं. साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीन में अबतक 3,042 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अबतक वहां 80,552 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. चीन में 30 और लोगों की मौत हुई है और 143 नए कन्फर्म केस सामने आए हैं.
पूरी दुनिया में कोरोना से अबतक 97,735 लोग संक्रमित हैं. चीन के बाद इटली और ईरान सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित है. इसके अलावा दक्षिण कोरिया में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. भारत में कोरोना से अबतक 31 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अमेरिका में कोरोना से अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. वहां कुल 129 कन्फर्म केस सामने आ चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम कोरोना से लड़ने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं, ताकि कम से कम लोग कोरोना से संक्रमित हों.
इटली में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. वहां अबतक 148 लोगों की मौत हो चुकी है. इटली में कोरोना से 3,858 लोग संक्रमित हैं. चीन और ईरान में महामरी बना कोरोना वायरस पूरी दुनिया के वैश्विक संकट के तौर पर उभर रहा है. यूरोपीय देशों में इटली पहला देश है, जहां कोरोना ने इतनी भीषण तबाही मचाई है. इटली में सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को सुरक्षा के मद्देनजर 15 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है.
This post appeared first on The Siasat.com