दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति खगेंद्र थापा मागर की निमोनिया की वजह से निधन

दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति खगेंद्र थापा मागर की निमोनिया की वजह से निधन

एक समय दुनिया के सबसे छोटे शख्‍स का खिताब जीतने वाले नेपाल के खगेंद्र थापा मागर का शुक्रवार को 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। खगेंद्र की मौत पोखरा में एक निजी अस्‍पताल में निमोनिया की वजह से हुई।

खगेंद्र निमोनिया से पीड़ित थे और पोखरा के मणिपाल अस्पातल में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रावर को उन्होंने तीन बजे आखिरी सांस ली। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को खगेंद्र थापा मगर फाउंडेशन के चेयरमैन मिनबहादुर राणा ने दी।

खगेंद्र की लंबाई 67 सेंटीमीटर थी। उनका वजन 6 किलो था। साल 2010 में उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे छोटे आदमी के खिताब से नवाजा गया था।

एक साल बाद ही थापा से फिलीपींस के जनरे बालाविंग ने सबसे छोटे आदमी का खिताब छीन लिया। वह 59.93 सेंटीमीटर के थे और उनका वजह 5 किलो था। बता दें कि थापा का जन्म 14 अक्टूबर 1992 को पोखरा में हुआ था।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں