दुनिया की सबसे ताकतवर ड्रोन रुस ने बनाया!

दुनिया की सबसे ताकतवर ड्रोन रुस ने बनाया!

रूस ने 5,000 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले लड़ाकू ड्रोन तैयार किया है। गोपनीय ढंग से बनाए गए ड्रोन की उड़ान का वीडियो रूस ने पहली बार सार्वजनिक किया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपने पायलट रहित ड्रोन की पहली उड़ान का वीडियो जारी किया है। ड्रोन को ओक्होतनिक नाम दिया गया है। रूसी भाषा में ओक्होतनिक का अर्थ शिकारी है।

रूस का दावा है कि यह ड्रोन 1,000 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है और एक बार में 5,000 (3,100 मील) किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

पहली परीक्षण उड़ान के दौरान ड्रोन 20 मिनट तक हवा में रहा। ड्रोन ने रिमोट के जरिए टेक ऑफ और लैंडिंग की। घातक मारक क्षमता वाला यह ड्रोन रूस की लड़ाकू विमान निर्माता कंपनी सुखोई ने बनाया है। रूसी मीडिया के मुताबिक ओक्होतनिक का वजन 20 टन है। ड्रोन 2,000 किलोग्राम तक भारी गाइडेड या अनगाइडेड मिसाइलें ढो सकता है।

यूरोपीय सुरक्षा और तकनीक वेबसाइट के मुताबिक ड्रोन का बाहरी आवरण रडार सिग्नल सोखने वाले मैटीरियल से बनाया गया है। ओक्होतनिक के निर्माण से पहले रूस के पास कोई भी लड़ाकू ड्रोन नहीं था।

साभार- डी डब्ल्यू

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں