दिल्ली के मौजपुर में एक बार फिर सीएए समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही है। प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर पथराव किए हैं। खबरों के मुताबिक, इस हंगामे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।
Clashes erupt between pro & anti-CAA groups in northeast Delhi's Maujpur.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 24, 2020
दिल्ली मेट्रो ने बवाल को देखते हुए जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार सुबह से बंद रखा है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रूकेंगी।’’
At Babarpur Maujpur metro station in north east Delhi. Cops firing tear gas shells. Video shot by @sakshichand8TOI pic.twitter.com/Eo0jKzbceI
— Raj Shekhar Jha (@rajshekharTOI) February 24, 2020

गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रविवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद जाफराबाद में सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच रविवार शाम को झड़प शुरू हो गई थी। हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। महिला प्रदर्शनकारियों को देखते हुए महिला जवानों को भी तैनात किया गया है।