
राजधानी दिल्ली से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. अब मॉल और बाजार में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि इनरवियर (अंतर्वस्त्रों) की एक दुकान में कपड़े बदलते हुए कथित तौर पर चोरी छुपे उनकी फिल्म बना ली गई.
दरअसल पीड़ित महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है कि जब वो दक्षिणी दिल्ली में ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक बाजार में एक महंगे अंतर्वस्त्रों की दुकान में गई और कपड़े बदल रही थी तो कथित रूप से उसकी फिल्म बना ली गयी.27 साल की महिला ने चोरी छिपे इस तरह वीडियो बनाने की शिकायत पुलिस से की थी और 31 अगस्त को मामला दर्ज कराया था.
महिला पत्रकार की इस शिकायत पर अब दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के मॉल और दुकान में इस तरह की कई घटना सामने आ चुकी है जब ट्रायल रूम में छुपे हुए कैमरे के जरिए उनका वीडियो बना लिया जाता है और कई बार उसे पोर्न साइट पर भी अपलोड कर दिया जाता है.
वहीं इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर कैलाश थाने में मंगलवार को आईपीसी की धारा 354 सी (ताक-झांक) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने कहा है कि महिला की शिकायतों की जांच हो रही है जिसके बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source