दिल्ली पुलिस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कहा- हर्ष मंदर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये

दिल्ली पुलिस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कहा- हर्ष मंदर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये

दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी के करीबी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाया है. इस हलफनामें में पुलिस ने कहा है कि जामिया में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मंदर ने लोगों को हिंसा के लिए उकसाया और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर कोर्ट की अवमानना की है, जिसके लिए उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई होनी चाहिए.

बता दें कि बुधवार को दिल्‍ली हिंसा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर को सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा है. कोर्ट ने कहा कि हम आपकी याचिका नहीं सुनेंगे.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने ये बात याचिकाकर्ता हर्ष मंदर के बारे में तब कही जब सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका का विरोध करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता हर्ष मंदर ने शाहीन बाग में जाकर प्रदर्शनकारियों को भड़काने का काम किया. अब सवाल उठता है कि आखिर हर्ष मंदर ने CAA की मुखालफत करने वाले लोगों से शाहीन बाग में क्‍या कहा था? इस संबंध में उनका वह वीडियो वायरल हो रहा है. बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी उस वीडियो को शेयर किया. उसमें हर्ष मंदर ने कहा था, ‘अब फैसला संसद या SC में नहीं होगा. SC ने एनआरसी, अयोध्या और कश्मीर के मामले में इंसानियत, समानता और secularism की रक्षा नहीं की. इसलिए फैसला अब सड़कों पर होगा.’

कौन हैं हर्ष मंदर
हर्ष मंदर आईएएस रहे हैं. नौकरी छोड़ने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं. यूपीए (2004-2014) सरकार के दौर के दिनों में वह नेशनल एडवाइजरी कौंसिल (एनएसी) के सदस्‍य भी थे. सोनिया गांधी एनएसी की प्रमुख थीं.

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading