दिल्ली चुनाव में बीजेपी बेचैन है, इसलिए राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान अभी किया- ओवैसी

दिल्ली चुनाव में बीजेपी बेचैन है, इसलिए राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान अभी किया- ओवैसी

सरकार द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्णाण के लिए ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा के साथ ही इसपर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

 

उत्तरांंचल डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार,  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घोषणा के समय पर सवाल उठाया हैै। वहीं, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर वोटों की खेती करने का आरोप लगा डाला है।

 

ओवैसी ने कहा कि संसद का सत्र 11 फरवरी को समाप्त हो रहा हैै। यह घोषणा 8 फरवरी के बाद की जा सकती है। ऐसा लगता है कि बीजेपी दिल्ली चुनावों को लेकर चिंतित है।

 

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस को हम भूलने वाले नहीं है। ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अगर कार सेवा की इजाजत नहीं देता तो मस्जिद वहां नहीं टूटती।

 

उन्होंने कहा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को बताएंगे कि कैसे बाबरी मस्जिद टूटी है। ओवैसी ने कहा कि जिन लोगों ने बाबरी मस्जिद का ढांचा ढहाया था, उन्हें ही मंदिर बनाने का काम सौंपा जा रहा है।

 

बाबरी मस्जिद के विध्वंस को आने वाली नस्लों को भूलने नहीं दिया जाएगा।

 

ओवैसी ने कहा, ‘बाबरी मस्जिद को न तो हम भूलेंगे और न आने वाली पीढ़ियों को भुलाने दिया जाएगा। उन्होंने इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट को बाबरी मस्जिद को ढहाने के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया।

 

उधर, कांग्रेस ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पीएम मोदी वोटों की खेती कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि एक समुदाय विशेष को टारगेट करके मुद्दे उठाए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने साथ ही साफ किया कि इसका असर दिल्ली चुनाव पर नहीं पड़ेगा।

 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर एक चुनावी मुद्दा तो था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दे ले आई है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading