दिल्ली चुनाव खत्म होते ही बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए, आपके शहर में कितना है दाम?

दिल्ली चुनाव खत्म होते ही बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए, आपके शहर में कितना है दाम?

इंडियन ऑइल ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 149 रुपये का इजाफा कर दिया है। कीमतों में बढ़ोतरी आज से लागू कर दी गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपये से 149 रुपये तक की बढोतरी की है।

 

दिल्ली में अब 14 किलो का गैस सिलिंडर 858.50 रुपए में मिलेगा। यहां 144.50 रुपए दाम बढ़ाए गए हैं।

 

वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपये ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपए के दाम पर सिलिंडर मिलेगा।

 

मुंबई में 145 रुपए की बढ़ोतरी के साथ नया दाम 829.50 रुपए हो गया है और चेन्नै में इसके ने दाम 147 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 881 रुपये कर दिए गए हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں