
दिल्ली में दीपावली के दिन पटाखों से आग लगने की 200 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं।
अग्निशमन विभाग के अनुसार दिवाली की रात उसके नियंत्रण कक्ष को आग लगने की सूचना देने वाली 245 फोन कॉल आईं इसके अलावा सोमवार 10 बजे तक 96 और कॉल आईं।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल कुमार ने कहा, ‘‘दिवाली आधी रात तक हमें 245 फोन कॉल आईं जिनमें से अधिकतर खुले क्षेत्र में आग लगने से जुड़़ी थी।’’ उन्होंने बताया कि विभाग को पिछले साल आग से जुड़ी घटनाओं के 271 कॉल आई थीं।
पिछले साल की तुलना में इस वर्ष आग लगने की घटनाएं कम हुई हैं। लेकिन इनमें से कितनी घटनाएं पटाखों से आग लगने के कारण हुईं, इसका आकलन किया जाना है।
राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष दिवाली में आग लगने की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है लेकिन सदर बाजार इलाके में आग लगने की एक घटना में एक दुकान के सामान जल कर खाक हो गए।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source