झारखंड में मॉब लिंचिंग, परिजनों ने किया भारी हंगामा!

झारखंड में मॉब लिंचिंग, परिजनों ने किया भारी हंगामा!

झारखंड के कोडरमा जिले में बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने के बाद लोगों ने रविवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के चलते रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटों तक यातायात अवरुद्ध रहा।

कोडरमा जिले में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए व्यक्ति के परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और हस्तक्षेप करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला जा सका

प्रदर्शनकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का वरिष्ठ अधिकारी ने विश्वास दिलाया। राजमार्ग बंद होने के चलते सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे. बच्चा चोरी के संदेह में सुनील कुमार यादव नामक व्यक्ति की भीड़ ने पिटाई कर दी।

शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हजारीबाग जिले का निवासी यादव एक मजदूर था और काम के लिए कोडरमा गया हुआ था।

उसके भाई दिलीप कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई और अपने भाई की मौत के लिए रेलवे के तीन अधिकारियों को दोषी ठहराया। रेलवे कॉलोनी में लोगों की एक भीड़ ने यादव को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں