
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में से एक और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) की बेटी जेनिफर गेट्स (jenniferkgates) ने सगाई कर ली है. सबसे ज्यादा खास बात यह है कि उन्होंने जिसे अपना हमसफर चुना है वह भी अरबपति है. सोशल मीडिया में दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जेनिफर गेट्स के होने वाले पति का नाम नायल नस्सार है. दोनों पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में हैं.
जेनिफर गेट्स ने खुद नायल के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के हाथों में अंगूठी देखी जा सकती है. दरअसल, बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स ने इंस्टाग्राम के ऊपर रोमांटिक पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की सूचना दी थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था था कि वह नायल नस्सार से शादी करने जा रही हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में नायल को अपनेआप में दुनिया का इकलौता शख्स करार दिया था. उन्होंने पोस्ट में नायल के साथ पिछले दिनों बिताए गए लम्हों का भी जिक्र किया. जेनिफर ने लिखा कि वह नायल के साथ अपना पूरा जीवन सीखने, मुस्कराने और मोहब्बत करने के लिए गुजारना चाहती हैं और इसके लिए वह बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर सकतीं.
नायल नस्सार ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने हां कह दिया है और ऐसा करके वह खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी समझ रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि तुम ही वह शख्स हो जिसकी वह परिकल्पना कर सकते हैं. बता दें कि नायल को घुड़सवाली का काफी शौक है. नायल मिस्र मूल के हैं और उनका शुरुआती जीवन कुवैत में बीता है. हालांकि 2009 में नायल का परिवार कैलिफोर्निया आकर बस गया. यहां ध्यान देने वाली बात है कि नायल और जेनिफर दोनों ही अपनी घुड़सवारी के शौक की वजह से एक दूसरे के करीब आए थे.
This post appeared first on The Siasat.com
AHHH!!!