जानिए, शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाले अबी अहमद के बारे में?

जानिए, शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाले अबी अहमद के बारे में?

वर्ष 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार इथियोपिया के पीएम अबी अहमद को दिया जाएगा

शत्रु देश इरिट्रिया के साथ शांति स्थापित कर वैश्विक शांति और सहयोग में उनकी कोशिशों के लिए पीएम अबी अहमद अली का नाम नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, 2018 में पीएम पद संभालने के बाद अबी अहमद ने इथियोपिया में बड़े पैमाने पर उदारीकरण की शुरुआत की। अबी अहमद ने हज़ारों विपक्षी कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा कर दिया और निर्वासित असंतुष्टों को देश में वापस लौटने की अनुमति दी।

सबसे महत्वपूर्ण काम जिसके लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया, वो ये है कि पड़ोसी मुल्क इरिट्रिया के साथ दो दशक से भी ज्यादा समय से चले आ रहे संघर्ष को ख़त्म करते हुए उसके साथ शांति स्थापित की।

हालांकि, अबी अहमद के सुधारों ने इथियोपिया की नस्लीय तनाव पर से पर्दा उठा दिया, इसके बाद भड़की हिंसा में 25 लाख लोगों को अपना घरबार छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा।

प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नाम की घोषणा होने से पहले कई नामों पर जबरदस्त चर्चा चल रही थी, इसमें 16 वर्षीय स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग का नाम भी शामिल था। इसके अलावा जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और हांगकांग में कार्यकर्ताओं का नाम भी इस रेस में शामिल था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading