जानिए कौन है पीएम मोदी की गोद में खेलती नजर आई ये बच्ची, फोटो हो रही वायरल !

जानिए कौन है पीएम मोदी की गोद में खेलती नजर आई ये बच्ची, फोटो हो रही वायरल !

धानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. मंगलवार को पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे एक छोटी बच्ची के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन लिखा कि आज संसद (Parliament) में एक बेहद खास दोस्त उनसे मुलाकात करने के लिए आया. तस्वीर में टेबल पर कुछ चॉकलेट भी रखी हुई दिखीं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा होने लगी कि आखिर पीएम मोदी के साथ यह बच्ची कौन है.

पीएम मोदी के साथ नजर आए बच्चे को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. हालांकि थोड़ी देर बाद एक नई तस्वीर के साथ यह जानकारी सामने आई कि ये बच्ची भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जाटिया की पोती है. इस बच्ची का नाम रुद्राक्षी है और यह साढ़े आठ महीने की है

दरअसल, मध्यप्रदेश के उज्जैन से राज्यसभा सांसद सत्यनाराण जाटिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उनका परिवार भी मौजूद रहा जिसमें उनकी एक छोटी सी पोती भी शामिल थी.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں