
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुनानक देव की 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर होने वाले नगर कीर्तन में आने का न्योता दिया गया है। इसके अलावा पड़ोसी देश में स्थित पंजाब प्रांत के गवर्नर और मुख्यमंत्री को भी बुलाया गया है।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, शुक्रवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रमुख जीएस लोंगोवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हमने गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुद्वारा ननकाना साहिब से शुरू होने वाले नगर कीर्तन के लिए निमंत्रण दिया है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source