Video: संसद भवन की जामा मस्जिद में इकठ्ठा हुए तमाम मुस्लिम साँसद,इस मुद्दे पर हुए एकजुट,देखिए

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सदन संसद भवन की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुहिबउल्लाह नदवी की तरफ़ से तमाम मुस्लिम साँसदों को डिनर पर बुलाया गया और देश के मौजूदा हालात पर चर्चा की गई।

सहारनपुर से साँसद हाजी फजलुर्रहमान,सँभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क़, मुरादाबाद से साँसद डॉक्टर एसटी हसन, और केलर से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद पीके कटी और असम से एआईयूडीएफ के अध्यक्ष और साँसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल और सपा से राज्यसभा के साँसद जावेद अली और नेशनल कोंग्रेस पार्टी से सांसद मजीम मेमन के अलावा एक दर्जन के लगभग साँसद मौजूद रहे।

इस अवसर पर मौलाना मुहिबउल्लाह नदवी ने तमाम साँसदों और मेहमानों का स्वागत किया और उनके सामने संसद भवन की मस्जिद का परिचय कराते हुए बताया कि तमाम मुस्लिम देशों के मेहमान इस मस्जिद में आये हैं,जिनमें सऊदी अरब सहित अन्य देशों के मुस्लिम नेता शामिल हैं।

इस अवसर पर अन्य बड़े मुस्लिम विद्धवान भी मौजूद रहे जिनमें इंडियन इस्लामिक कल्चर सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन क़ुरैशी व पूर्व साँसद मोहम्मद अदीब पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवाई भी मौजूद रही।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading