‘जस्टिस फॉर कश्मीर’ बैनर को लेकर ICC ने दिया बड़ा बयान!

‘जस्टिस फॉर कश्मीर’ बैनर को लेकर ICC ने दिया बड़ा बयान!

आईसीसी विश्व कप-2019 में हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकला, जिसके सहारे एक बैनर लटका हुआ था और उस बैनर पर लिखा था-‘कश्मीर के लिए न्याय’। इसी के बाद एक और हवाईजाहज निकला जिसपर एक और बैनर लगा हुआ था और उस पर भी कश्मीर को लेकर लिखा हुआ था।

इस मसले पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान जारी कर कहा है, “यह एक बार दोबारा हुआ इस पर हमें खेद है। हम आईसीसी विश्व कप में किसी तरह के राजनीतिक संदेश की अनदेखी नहीं कर सकते।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम किया है ताकि इस तरह के विरोध को रोका जाए। पहले हुए वाकये के बाद वेस्ट यार्कशायर पुलिस ने हमें आश्वस्त किया था कि इस तरह की चीजें दोबारा नहीं होंगी। इसलिए ऐसा दोबारा हुआ इससे हम निराश हैं।

इसी तरह 29 जून को इसी स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया था। इसी मैच में भी स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकाला था, जिस पर बलूचिस्तान के लिए न्याय के नारे का बैनर लटका हुआ था। भारत और श्रीलंका के बीच में कश्मीर के लिए न्याया का बैनर लटका हुआ था।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, 29 जून के मामले पर आईसीसी ने कहा था, “हम आईसीसी विश्व कप में किसी तरह के राजनीतिक संदेश की अनदेखी नहीं कर सकते और हम वेस्ट यार्कशायर पुलिस के साथ मिलकर इस मामले को देख रहे हैं और समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह की चीजें क्यों हो रही हैं। हम कोशिश करेंगे की दोबारा ऐसा न हो।”

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں