जम्मू-कश्मीर में ईद उल अजहा की नमाज़ अदा की गयी, कई इलाकों में फोन सेवा शुरु!

जम्मू-कश्मीर में ईद उल अजहा की नमाज़ अदा की गयी, कई इलाकों में फोन सेवा शुरु!

देश में आज बकरीद का त्‍योहार मनाया जा रहा है. इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्‍सों में ब‍करीद की नमाज अदा की जा रही है. जम्‍मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो गए हैं। बकरीद पर जम्‍मू-कश्‍मीर में भी लोग नमाज अदा कर रहे हैं। साथ ही पुंछ और राजौरी में मोबाइल सेवाएं सोमवार सुबह शुरू कर दी गई हैं।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, श्रीनगर में भी सोमवार सुबह बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मस्जिदों में एकत्र हुए। पुलिस अफसरों ने श्रीनगर में लोगों को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।

पुलिस ने लोगों के बीच मिठाई भी बांटी। इस दौरान लोग काफी खुश नजर आए। हालांकि शहर में अधिक संख्‍या में लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है। साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड्स बांग्‍लादेश के बीच बकरीद के मौके पर मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ है।

वहीं आईबी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन आतंकी बकरीद के त्योहार पर हमले की बड़ी साजिश रच रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में ये फिदायीन, पुलवामा आतंकी हमले जैसे ही घटना को अंजाम दे सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस्लामिक स्टेट और पाकिस्तान समर्थित प्रो-रेडिकल आतंकवादी संगठन भीड़भाड़ वाले स्थानों-बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे और दूसरे अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बना सकते हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading