जम्मू-कश्मीर में अभी तक किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ- मुख्य सचिव

जम्मू-कश्मीर में अभी तक किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ- मुख्य सचिव

जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद राज्‍य के मौजूदा हालातों के बारे में मुख्‍य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मीडिया से जानकारियां साझा कीं।

मुख्‍य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा है कि आतंकी संगठन घाटी में घुसपैठ की फिराक में हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि कश्‍मीर में सभी इलाकों में बिजली पानी की सुविधाएं बहाल हैं।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, राज्‍य में अभी तक किसी भी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इस प्रेस वार्ता में राज्‍य में प्रधान सचिव रोहित कंसल भी मौजूद थे।

मुख्‍य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा कि कश्‍मीर घाटी में कोई भी सड़क-हाइवे बंद नहीं है। सरकारी कर्मचारी आज से सुचारू रूप से काम कर रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए लोगों की स्‍वतंत्र रूप से आवाजाही और टेलीकॉम कनेक्टिविटी पर प्रतिबंध के अलावा स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया गया था।

इसके अलावा कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानूनी प्रावधानों के अनुसार, कुछ लोगों को ऐहतियातन व्यक्तियों हिरासत में रखा गया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں