
आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर के वंशज होने का दावा करने वाले प्रिंस हबीबुद्दीन तूसी ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बड़ी बात कही है। रविवार को हैदराबाद में उन्होंने कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर बना तो वह उसके लिए सोने की ईंट देंगे।
ज़ी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, प्रिंस हबीबुद्दीन तूसी ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट राम जन्मभूमि की जमीन उन्हें सौंप दे। उन्होंने दावा किया कि वह ही इस भूमि के आधिकारिक हकदार हैं। क्योंकि वह पहले मुगल शासक बाबर के वंशज हैं, जिसने बाबरी मस्जिद बनवाई थी।
प्रिंस हबीबुद्दीन तूसी ने कहा कि कि अगर सुप्रीम कोर्ट उन्हें राम जन्मभूमि सौंप देता है तो वह पूरी जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए दान कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और यह मानते हैं कि जहां पर अयोध्या की उस जगह पर पहले राम मंदिर ही था।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source