चीफ़ जस्टिस के कहने पर मुस्लिम पक्ष के वकील ने नक्शे को फाड़ा!

चीफ़ जस्टिस के कहने पर मुस्लिम पक्ष के वकील ने नक्शे को फाड़ा!

मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा कि ये वायरल हो गया है कि मैंने कोर्ट में नक्शा फाड़ा, लेकिन मैंने ये कोर्ट के आदेश पर किया। मैंने कहा था कि मैं इसे फेंकना चाहता हूं तब चीफ जस्टिस ने कहा कि तुम इसे फाड़ सकते हो। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने कहा था कि अगर आप फाड़ना चाहें तो फाड़ दें।

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में आज सुनवाई प्रारंभ हो गई है । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई आज पूरी हो जाएगी। अतिरिक्त समय नहीं देंगे।

मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन की बहस शुरू हुई, उन्हें बोलने के लिए डेढ़ घंटे का वक्त मिला है। राजीव धवन ने कहा कि धर्मदास ने केवल ये साबित किया कि वो पुजारी है न कि गुरू, इसके अलावा हिन्दू महासभा की तरफ से सरदार रविरंजन सिंह, दूसरी विकाश सिंह, तीसरा सतीजा और चौथा हरि शंकर जैन के सबूत दिए गए हैं।

मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा कि ये वायरल हो गया है कि मैंने कोर्ट में नक्शा फाड़ा, लेकिन मैंने ये कोर्ट के आदेश पर किया। मैंने कहा था कि मैं इसे फेंकना चाहता हूं तब चीफ जस्टिस ने कहा कि तुम इसे फाड़ सकते हो। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने कहा था कि अगर आप फाड़ना चाहें तो फाड़ दें।

राजीव धवन ने कहा कि इसका मतलब है महासभा 4 हिस्सों में बंट गया है, क्या दूसरी महासभा इसको सपोर्ट करता है? इसके अलावा उन्होंने रंजीत कुमार को जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी नहीं बनने का सवाल किया।

हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने जब अदालत में एक किताब को रखने का प्रयास किया तो मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह इनके सवालों का जवाब नहीं देंगे।

इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि ठीक है, आप जवाब मत देन। विकास सिंह ने एडिशनल डॉक्यूमेंट के तौर पर पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की किताब बेंच को दी।

वकीलों की तीखी बहस के बीच चीफ जस्टिस खफा होते हुए कहा कि हमारी तरफ से दोनों ओर से बहस पूरी हो गए है। हम सिर्फ इस इसलिए सुन रहे हैं कि कोई कुछ कहना चाहता है तो कह दे, हम अभी उठ कर जा भी सकते हैं।

हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने बताया कि मैं किताब पर अपना जवाब नहीं दे रहा हूं लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक एक नक्शा दिखाना चाहता हूं।

इसी दौरान राजीव धवन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये भी किताब का हिस्सा है, इसे मंजूरी नहीं दी जा सकती है। इतना कहते ही राजीव धवन ने उस नक्शे को फाड़ दिया, पांच टुकड़े कर दिए। हिंदू महासभा के वकील ने इस दौरान बुकनन और थ्रेलर की किताबों का हवाला दिया।

हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने जब अदालत में एक किताब को रखने का प्रयास किया तो मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह इनके सवालों का जवाब नहीं देंगे।

इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि ठीक है, आप जवाब मत देन। विकास सिंह ने एडिशनल डॉक्यूमेंट के तौर पर पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की किताब बेंच को दी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں