चीन ने कहा- कश्मीर समस्या का समाधान सिर्फ़..?

चीन ने कहा- कश्मीर समस्या का समाधान सिर्फ़..?

चीन के राष्ट्रपति ने बल देकर कहा है कि भारत व पाकिस्तान को कश्मीर समस्या का शांतिपूर्ण समाधान करना चाहिए।

शी जिन पिंग ने बीजिंग में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से मुलाक़ात में कहा कि चीन, कश्मीर की स्थिति पर नज़र रखे हुए है और वह अपने क़ानूनी हितों की रक्षा के लिए इस्लामाबाद का समर्थन करता है।

उन्होंने आशा जताई कि भारत और पाकिस्तान, शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से कश्मीर समस्या का समाधान करेंगे। चीन के राष्ट्रपति ने इसी तरह चीन और पाकिस्तान को एक दूसरे का स्ट्रेटेजिक साथी बताया और कहा कि क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हालात बदलते रहने के बावजूद चीन व पाकिस्तान की दोस्ती व रिश्ते हमेशा मज़बूत व अटूट रहे हैं।

इस मुलाक़ात में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर बल देते हुए कहा कि पाकिस्तान चीन के साथ अपने आर्थिक संबंधों के विस्तार का इच्छुक है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान व चीन की अटूट साझेदारी दोनों देशों के मूल हितों की रक्षक है। इमरान ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान व चीन की दोस्ती, नई राह पर है और दोनों देशों के संबंधों को पहले से अधिक मज़बूत बनाएगी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں