गोदावरी नदी में नाव पलटी, 11 लोगों की मौत!

गोदावरी नदी में नाव पलटी, 11 लोगों की मौत!

आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले से एक बड़ी खबर है। यहां गोदावरी नदी में पर्यटकों से भरी एक नाव पलट गई है। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय नाव में 61 लोग सवार थे, जिनमें से 23 लोगों को बचा लिया गया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हादसे में मारे गए लोगों के लिए लोगों के परिवारों की मदद के लिए सीएम जगनमोहन रेड्डी ने 10 लाख रुपये मदद की घोषणा की है।

उन्होंने जिले में मौजूद सभी मंत्रियों को घटना स्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया है और अधिकारियों से इस क्षेत्र में सभी नौका विहार सेवाओं को तत्काल निलंबित करने को कहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading