गुरुग्राम में कोरोना से संक्रमित पाया गया पेटीएम कर्मचारी

गुरुग्राम में कोरोना से संक्रमित पाया गया पेटीएम कर्मचारी

हरियाणा के गुरूग्राम में पेटीएम के एक कर्मचारी को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टियां बिताकर लौटा था, जो कोरोनो वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। बयान के अनुसार, पेटीएम ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों के लिए घर से काम करने की सलाह दी है, जबकि कंपनी की गुड़गांव इकाई की सफाई की जा रही है।

पेटीएम के एक प्रवक्ता ने कहा, “गुडग़ांव ऑफिस के हमारे सहयोगियों में से एक, जो हाल ही में इटली की छुट्टी से लौटा है, को कोरोनोवायरस के लिए सकारात्मक रूप से परीक्षण किया गया है। उसका इलाज चल रहा है और हम उसके परिवार को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

 

एहतियात के तौर पर हमने उनकी टीम के सदस्यों को तुरंत स्वास्थ्य परीक्षण करवाने का सुझाव दिया है। हमने अपने सभी सहयोगियों को घर से काम करने की भी सलाह दी है, जबकि हम अपने कार्यालयों को साफ-सुथरा रखते हैं। हालांकि, हमारे दैनिक कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पेटीएम सेवाएं हमेशा की तरह जारी रहेंगी। ”

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading