खलील अहमद को लेकर आई बुरी खबर,अगले मैच में नही मिलेगा खेलने का मौका,जानिए क्यों ?

नई दिल्ली: भारत को बंगलादेश के हाथों मिली पहले टी20 मुक़ाबले में हार से फैंस काफी निराश हैं,दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी20 मैच में भारतीय टीम को सिर्फ एक ओवर भारी पड़ गया।

एक ओवर के कारण मैच एकतरफा हो गया जिसे बांग्लादेश की टीम ने सात विकेट से जीत लिया। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम ने टी20 में भारत के खिलाफ पहली जीत हासिल की और तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाए। इस सम्मानजनक स्कोर को बचाने उतरी भारतीय टीम को आखिरी के दो ओवर में 22 रन बचाने थे। पारी का 19वां ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को दिया गया। खलील अहमद ने पहली दो गेंदों पर दो रन दिए, जिससे कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अगली चार गेंदों पर मैच का रुख पलट गया।

दरअसल, खलील अहमद ने अपने ओवर की आखिरी चार गेंदों पर चार चौके खाए और मैच भारत की पकड़ के बाहर हो गया। खलील अहमद ने इस एक ओवर में कुल 18 रन खर्च किए। इस तरह इस मैच में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक विकेट लिया और 37 रन खर्च किए। ऐसा पहली बार नहीं है जब खलील अहमद की क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में इतनी पिटाई हुई हो। पहले भी कई बार उनके खिलाफ बल्लेबाज रन बनाते रहे हैं।

12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खलील का हाल

आपको बता दें, साल 2018 में टी20 डेब्यू करने वाले 21 वर्षीय खलील अहमद ने अभी तक सिर्फ 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन सभी मैचों में खलील अहमद ने गेंदबाजी की है। इन 12 मैचों में से सात बार खलील अहमद ने अपने कोटे के ओवरों में 35 या इससे ज्यादा रन लुटाए हैं। इतना ही नहीं, तीन बार आंकड़ा 40 और 45 रन के पार भी गया है।

हैरान करने वाली बात ये भी है कि 8.82 की इकॉनमी से रन लुटाने वाले खलील अहमद के खाते में सिर्फ 12 ही विकेट हैं। ऐसे में ये भी नहीं कह सकते कि वे विकेट चटकाते हैं। इसलिए रन पड़ते हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में एक भी बार दो से ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। ऐसे में अगले मैच में उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना संभव नहीं लगता क्योंकि शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाज बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading