क्या होता है खतरनाक कोरोना वायरस?, क्या है इससे बचने के उपाय?

क्या होता है खतरनाक कोरोना वायरस?, क्या है इससे बचने के उपाय?

कोरोना वायरस धीर-धीरे पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है और यह खतरनाक रूप ले चुका है। भारत में भी मुंबई में भी कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

 

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, कोरोना वायरस से चीन से दुनिया में फैला है जिसकी वजह से वहां अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 830 लोग संक्रमित हैं।

 

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, मुंबई व कोलकाता हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की एहतियातन थर्मल स्कैनर के जरिए जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। इस संबंध में विमानों में भी घोषणाएं की जा रही हैं। चीन जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया गया है।

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। क्योंकि इस तरह की घोषणा होने पर कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास तेज होंगे।

 

जानिए, क्या है कोरोना वायरस?

कोरोना वायरस विषाणुओं के परिवार का है जो ऊंट, बिल्ली और चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी प्रवेश कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस सी-फूड से जुड़ा है।

 

कोरोना वायरस के लक्षण क्य है?

कोरोना वायरस के मरीजों में जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण देखे जाते हैं। इसके बाद ये लक्षण न्यूमोनिया में बदल जाते हैं और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। फेफड़े में गंभीर किस्म का संक्रमण हो जाता है।

 

अभी तक इस वायरस से निजात पाने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाई गई है। लेकिन इसके लक्षणों के आधार पर ही चिकित्सक इसके इलाज में दूसरी जरूरी दवाओं का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि अब इसकी दवा भी खोजी जा रही है।

 

खतरनाक कोरोना वायरस से बचाव के उपाय क्या है ?

अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें खांसते और छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।

 

जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें। मीट और अंडों को भी पकाकर ही खाएं। जानवरों के संपर्क में कम आएं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading