क्या इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने नौकर की अर्थी उठाए चल रहे हैं?

27 जून को, पुनीत गोयनका, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड (ZEEL) के एमडी और सीईओ ने इकोनॉमिक टाइम्स के एक लेख को ट्वीट किया, जिसका शीर्षक था,“विनम्रता मायने रखती है: बिग बी, जूनियर बच्चन अपने एक नौकर को अंतिम सम्मान देते हुए”-(अनुवाद)। इस लेख में एक तस्वीर का उपयोग किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एक अर्थी को उठाए दिखाई दे रहे है।

टाइम्स समूह के अन्य मीडिया संगठन जैसे कि इंडिया टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसी वर्णन कि अमिताभ बच्चन ने अपने एक नौकर को अंतिम विदाई दी, के साथ लेख को प्रकाशित किया है।

टाइम्स नाउ ने इससे भी आगे बढ़कर रिपोर्ट किया कि,“वह 40 वर्षीय नौकर की अर्थी उठा रहे है, जिनकी मुंबई में मृत्यु हो गई थी”– (अनुवाद)।

इस तस्वीर को इसी वर्णन के साथ फेसबुक पर भी साझा किया गया है।

ऑल्ट न्यूज़ के व्हाट्सअप नंबर पर, कई व्यक्तिओं ने इस तस्वीर की पड़ताल करने के अनुरोध किया है।

असंबंधित तस्वीर के साथ भ्रामक दावा

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि टाइम्स समूह के कई मीडिया संगठनो द्वारा प्रकाशित की गई यह तस्वीर पुरानी और असंबधित तस्वीर है। यह तस्वीर उस घटना की है, जिसमें एक महीने पहले बच्चन, अमिताभ बच्चन अपने सहायक शीतल जैन की अर्थी को उठा रहे थे। इस तस्वीर को अमिताभ बच्चन ने खुद अपने आधिकारिक टम्बलर अकाउंट पर एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से साझा किया था।

शीतल जैन बड़े मियां छोटे मियां के प्रोडूसर भी थे, जिसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने काम किया था। जैन की मृत्यु 8 जून, 2019 को हुई थी।

निष्कर्ष के रूप में, अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन द्वारा अर्थी उठाने की इस तस्वीर को मीडिया ने गलत दावे के साथ प्रकाशित किया कि वे अपने नौकर को अंतिम विदाई दे रहे हैं।

The post क्या इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने नौकर की अर्थी उठाए चल रहे हैं? appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading