कोर्ट के फैसले से पहले मुस्लिमों को राम मंदिर के लिए जगह दे देनी चाहिए- अनुराधा पौडवाल

कोर्ट के फैसले से पहले मुस्लिमों को राम मंदिर के लिए जगह दे देनी चाहिए- अनुराधा पौडवाल

‘मैं प्रबल इच्छा के साथ अयोध्या आई हूं और यहां जल्द प्रभु राम का भव्य मंदिर बनना शुरू हो

कई भजनों को गाने वाली मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने के समर्थन में हैं और हाल ही में उन्होंने विवादित ढांचे पर मस्जिद बनाए जाने या कोई बीच का रास्ता निकाले जाने की बजाए सीधे तौर पर मंदिर बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है।

जी हाँ, बीते बुधवार को अनुराधा अयोध्या गईं थीं और वहां उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया और मीडिया से बातचीत में कहा कि, ”मैं प्रबल इच्छा के साथ अयोध्या आई हूं और यहां जल्द प्रभु राम का भव्य मंदिर बनना शुरू हो।

इसी एक साथ आगे बातें करते हुए अनुराधा ने कहा कि, ”भगवान राम मामूली नहीं हैं, वो हमारे देश के आदर्श हैं। राम का आदर सारा देश करता है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने पुराना वक्त याद करते हुए कहा कि हमें याद है, जब रामायण टीवी सीरियल प्रसारित होता था तो बाजार और सड़कें सूनी हो जाती थीं। सब अपने घरों मे रामायण देखने बैठ जाते थे।

उन्होंने कहा कि ”प्रभु राम के प्रति सारा देश श्रद्धा व आदर का भाव रखता है। आप सभी को बता दें कि अयोध्या विवाद की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है और इस मामले में महीने भर से ज्यादा की सुनवाई हो चुकी है।

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट हिन्दू और मुस्लिम पक्षकारों की दलील सुन चुका है वहीं राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने हाल ही में बयान दिया कि ”अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। मुस्लिम समुदाय के एक बड़े वर्ग को भी इसकी अनुभूति हो गई है।

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा है कि, ”मुस्लिम समुदाय के लिए अच्छा होता कि कोर्ट से मामले पर हार जीत का फैसला आने से पहले अयोध्या के महत्व और सांस्कृतिक विरासत को समझते हुए वे इस स्थान से अपने दावे को छोड़ देते

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading