कोरोना वायरस की वज़ह से अमित शाह ने होली मिलन समारोह में शामिल होने से मना किया!

कोरोना वायरस की वज़ह से अमित शाह ने होली मिलन समारोह में शामिल होने से मना किया!

भारत में कोरोना वायरस ने खलबली मचा दी है। दिल्ली-एनसीआर में नए मामले सामने आने के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार की हरकत में आ गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इटली से आए 21 लोगों को दिल्ली के ITBP आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। ये सभी लोगों में काेरोनावायरस की पुष्टि की गई है।

 

इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी कोरोनावायरस से पीड़ित है। AIIMS ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इटली से भारत आने पर इन्हें अलग रखा गया था।

 

दिल्ली आने पर AIIMS में इनके सैंपल की जांच की गई तो सभी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को छावला के ITBP कैंप में रखा गया है।

 

कल दोपहर से इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इटली से आए इस दल में कुल 24 लोग शामिल हैं। इसमें 21 इटेलियन और 3 इंडियन हैं। इसमें से इटली के 14 टूरिस्ट में कोरोना पाया गया है जबकि भारत का एक और शख्स कोरोना से पीड़ित मिला है। इस प्रकार भारत में 18 लोग काेरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं।

 

आगरा में कोरोना के संकट को देखते हुए 50 लोगों ने अपनी जांच के लिए आवेदन दिए हैं, इसमें इटली से आने वाले और उनके संपर्क में रहने वाले लोग शामिल हैं।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि होली भारतीयों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते मैंने इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है।

 

मैं सभी लोगों से सार्वजनिक समारोहों से दूरी बनाने, अपने परिवार का ध्यान रखने की अपील करता हूं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading