केन्द्रीय मंत्री का बयान, प्रधानमंत्री मोदी करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे

केन्द्रीय मंत्री का बयान, प्रधानमंत्री मोदी करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे

सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने स्पष्ट कर दिया है कि करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को डेरा बाबा नानक जाएंगे जहां वे बहुचर्चिचत करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को यह जानकारी दी.

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि गुरुनानक देव जी के आशीर्वाद से आखिरकार ‘करतारपुर साहिब’ में अरदास का सपना अब हकीकत में तब्दील होता नजर आ रहा है. उन्होंने लिखा- ‘8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ ही इतिहास रच जाएगा.”

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, “गुरु साहब के दर्शन के लिए मोदी जी का तहे दिल से आभार जिन्होंने कांग्रेस के 72 साल पहले किए गए झूठे वादे को गलत साबित कर दिया और गुरु साहब के दर्शन के द्वार खोल दिए.

गौरतलब है कि 12 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती है. इससे पहले सिख श्रद्धालुओं के लिए यह ऐलान खुश खबरी की तरह है. बता दें कि यह कॉरिडोर पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को पंजाब (भारत) के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ेगा. इसके लिए भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त यात्रा कर सकेंगे. उन्हें करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल परमिट हासिल करना होगा.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading