
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री और बिहार (Bihar) के बक्सर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, अश्विनी चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर के डुमरांव (Dumraon) में एक जनता दरबार का आयोजन किया था. इसी जनता दरबार (Janta Darbar) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अश्विनी चौबे एक पुलिसकर्मी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अश्विनी चौबे सरेआम पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आज अपनी जनता दरबार में सैकड़ों की भीड़ के सामने दरोगा को वर्दी उतर जाने की चेतवानी दे डाली।
दरअसल आज एक शख्स अपना नाम गुंडा रजिस्टर में शामिल किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचा था जिसके बाद @AshwiniKChoubey ने दरोगा साहब को जमकर हड़काया।@ABPNews pic.twitter.com/TOXylEuZDe
— Utkarsh Kumar Singh (@UtkarshSingh_) September 23, 2019
दरअसल, सोमवार को एक शख्स अपना नाम गुंडा रजिस्टर में शामिल किए जाने की शिकायत लेकर अश्विनी चौबे के जनता दरबार में पहुंचा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत करने वाला शख्स बीजेपी का कार्यकर्ता था. अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की यह शिकायत सुनकर अश्विनी चौबे नाराज हो गए और पुलिसकर्मी को जमकर हड़काना शुरू कर दिया.
अश्विनी चौबे ने जनता दरबार में मौजूद लोगों के सामने के सामने पुलिसकर्मी को वर्दी उतर जाने की चेतवानी दे डाली. बताते चलें कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के बेगूसराय से सांसद ने भी एक अधिकारी को सरेआम जमकर फटकार लगाई थी.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source