किशनगंज में Aimim की जीत से बौखलाये बिहारी नेता,खिसकता नज़र आया वोट बैंक,जानिए किसने क्या कहा ?

नई दिल्ली: बिहार की किशनगंज सीट पर ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी कमरूल हुदा ने शानदार कामयाबी हासिल करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को धूल चटाने का काम किया है।

इस जीत को भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार की समरसता के लिए खतरा बताते हुए कहा है कि प्रदेश के लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।

बता दें कि बिहार में पांच विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को आए हैं. इन पांच सीटों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी चार में से तीन सीटें गंवा दी हैं. एक सीट ओवैसी की पार्टी और दो लालू यादव की राजद मिली है।

बेगूसराय से BJP सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘बिहार उपचुनाव में सबसे ख़तरनाक परिणाम किशनगंज से उभर कर आया है. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच वाले हैं. वह वंदे मातरम से नफरत करते हैं. उनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है.’ बिहार के लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों पर बोले औवैसी, BJP क्लीन स्वीप का दावा कर रही थी, लेकिन…

दूसरी तरफ जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा, ‘यह धर्मनिरपेक्ष दलों की निष्क्रियता और उनकी गलत राजनीति का नतीजा है. ओवैसी की पार्टी अतिवादी विचारों और आपत्तिजनक और उत्तेजना वाले भाषण के लिए जानी जाती है, उसका वहां (किशनगंज) उदय हुआ है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں